- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gram Flour Roti: ...

x
Gram Flour Roti: सर्दियों में किसी रोज बेसन की रोटी जरूर बनाकर देखें। लहसुन की तीखी चटनी के साथ इसका स्वाद आपका मूड बना देगा। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे एक बार खाने के बाद लगेगा कि बार-बार इसका मजा लिया जाए। इसे बनाना भी बहुत आसान है। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। अभी सर्दियां चल रही हैं, तो इसका लुत्फ उठाने से बिल्कुल नहीं चूकें।
सामग्री (Ingredients)
1 कप बेसन
1 कप गेहूं का आटा
1 चुटकी हींग
¼ कप बारीक कटे प्याज
1 हरी मिर्च कटी हुई
हरा धनिया कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
- बेसन की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में गेहूं का आटा मिला लें।
- इसके बाद इसमें नमक, जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया, प्या।ज और हींग डालकर पानी के साथ अच्छीे तरह गूंथ लें।
- जब आटा गूंथ लें तो इसे सेट होने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद इस आटे की लोई बनाएं और इसे बेल कर रख लें।
- इसके बाद इसे तवे पर डालकर दोनों ओर से अच्छीर तरह सेंक लें।
- सेंकने के बाद इस पर देसी घी लगाएं और इसे लहसुन की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
TagsGram Flour Rotiसर्दियों Gram Flour RotiWintersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





