- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Garlic Pickle: लाजवाब...
लाइफ स्टाइल
Garlic Pickle: लाजवाब है ये पौष्टिक व्यंजन, जरूर ट्राई करें
Sarita
10 March 2025 11:55 AM IST

x
Garlic Pickle: लहसुन दिल के लिए फायदेमंद होता है और ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसके अलावा भी इसमें कई गुण होते हैं। आपने लहसुन का चटनी का मजा तो जरूर लिया होगा। आज हम आपको लहसुन का अचार बनाने की विधि बताएंगे। यह स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसे चीनी के जार में भरकर कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। इस बार आप जब भी कोई अचार डालने की सोचें तो लहसुन के अचार पर विचार जरूर करें।
सामग्री (Ingredients)
लहसुन – 250 ग्राम
राई – 1 टी स्पून
मेथीदाना – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
हींग – 3-4 चुटकी
नींबू – 1/2
तेल – 250 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले लहसुन की गांठ में से कलियां अलग कर लें। इसके बाद इन्हें थोड़ी देर के लिए पानी में डाल दें जिससे छिलके आसानी से निकल सकें।
- फिर लहसुन की कलियों को एक बाउल में निकालकर रख दें। अब मेथीदाना, सौंफ और राई को मिक्सर जार में डालकर पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
- अब कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें लहसुन कलियों को डालकर कुछ देर तक भून लें।
- इसके बाद लहसुन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और हींग डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- फिर मेथी, राई और सौंफ का तैयार पाउडर डालकर मिला दें। अब स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें और 4-5 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद लहसुन के अचार में नींबू का रस निचोड़ दें और करछी से अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब अचार में बचा हुआ तेल डाल दें। तैयार है लहसुन का अचार।
TagsGarlic Pickleलाजवाबपौष्टिकव्यंजनGarlic Pickleamazingnutritiousdishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





