लाइफ स्टाइल

वजन और पेट की चर्बी कम करने में बहुत लाभदायक है लहसुन, जानें इसके सेवन करने के तरीके

Tara Tandi
11 Feb 2021 10:01 AM GMT
वजन और पेट की चर्बी कम करने में बहुत लाभदायक है लहसुन, जानें इसके सेवन करने के तरीके
x
अक्सर लोग अपनी वजन को लेकर चिंतित रहते हैं।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | अक्सर लोग अपनी वजन को लेकर चिंतित रहते हैं। यही नहीं, काफी लोग पेट की चर्बी कम करने को लेकर भी कई सारे तरीके अपनाते हैं। मगर कई बार ये तरीके काम नहीं आते। अगर आप भी वजन और पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन एक ऐसी चीज है, जोकि हर किसी के किचन में आसानी से मिलती है क्योंकि इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के खाने में होता है।

हालांकि, इसकी मदद से वजन और पेट की चर्बी भी कम की जा सकती है। विटामिन सी, बी6, फाइबर, मैंगनीज और कैल्शियम से भरपूर लहसुन पॉवर हाउस के नाम से भी जाना जाता है। ये दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं, एक शोध में ये भी पाया गया है लहसुन वजन करने में काफी मददगार है। लहसुन में मौजूद एलियम तत्त्व बहुत लाभदायक है।

गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस डालकर उसमें एक से दो लहसुन की कलियां डाल दें। ध्यान रहे कलियों को कूटकर डालना है। इसके बाद इसे मिला लें और पी लें। इसके अलावा आप खाली पेट भी लहसुन ले सकते हैं। दरअसल, सुबह खाली पेट लहसुन लेने से या इसका पानी पीने से काफी फायदा मिलता है। अगर आप जल्द ही वजन कम करना चाहते हैं तो क्रश की हुई लहसुन की कलियों को पानी के साथ सुबह खाली पेट खा लें। इससे वजन कम होगा। हालांकि, अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो लहसुन लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Next Story