लाइफ स्टाइल

Gajar Mooli Mirch Achar Recipe: गाजर मूली मिर्च का अचार, खाने का स्वाद होगा दोगुना

Sarita
15 Feb 2026 9:46 AM IST
Gajar Mooli Mirch Achar Recipe:  गाजर मूली मिर्च का अचार, खाने का स्वाद होगा दोगुना
x
Gajar Mooli Mirch Achar Recipe: सर्दियों का स्वादिष्ट साथी- सर्दियों के मौसम में गाजर, मूली और हरी मिर्च का अचार खाने का मजा ही कुछ और है. यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. घर पर बने इस अचार की शुद्धता और ताजगी बाजार से खरीदे अचार से कहीं बेहतर होती है. आइए जानें इस स्वादिष्ट अचार को बनाने की आसान रेसिपी|
सामग्री:
गाजर – 250 ग्राम
मूली – 250 ग्राम
हरी मिर्च – 100 ग्राम
सरसों का तेल – 200 मिली
सौंफ – 2 बड़े चम्मच
मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
सिरका – 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि:
सब्जियों की तैयारी करें: गाजर और मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें. इन्हें लम्बे और पतले टुकड़ों में काट लें. हरी मिर्च को धोकर डंठल हटा दें और बीच से आधा काट लें.
सुखाना: कटे हुए गाजर, मूली और मिर्च को साफ कपड़े पर 3-4 घंटे के लिए सुखा लें ताकि उनकी नमी पूरी तरह खत्म हो जाए.
मसालों की तैयारी: एक कढ़ाई में सौंफ और मेथी दाना को हल्का भून लें और ठंडा होने पर दरदरा पीस लें. एक बर्तन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक मिलाएं.
अचार तैयार करना: एक बड़ी कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे, तो आंच धीमी करें. इसमें हींग डालें और तुरंत सभी मसाले मिलाएं. अब कटे हुए गाजर, मूली और मिर्च को इसमें डालकर अच्छे से मिलाएं. आखिर में सिरका डालें और सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं.
अचार को स्टोर करें: तैयार अचार को ठंडा होने दें और फिर साफ और सूखे कांच के जार में भर लें. जार को 2-3 दिन तक धूप में रखें ताकि अचार अच्छी तरह मुरझा जाए और मसाले का स्वाद सब्जियों में समा जाए|
कैसे करें परोसना?
गाजर, मूली और मिर्च का यह खट्टा-तीखा अचार रोटी, परांठा या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है. यह सर्दियों के खाने को खास और स्वादिष्ट बना देता है|
Next Story