- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fried Potato Chaat: ...

x
Fried Potato Chaat: आज हम बात कर रहे हैं फ्राइड आलू चाट की। इसे भी लोग चटखारे लेकर खाते हैं। इसे उपवास के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर दिन में कभी हल्की भूख लग जाए तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसे बनाना काफी आसान है और ये थोड़ी देर में ही बनकर तैयार हो जाती है। बच्चों के साथ बड़ों को भी इसका स्वाद लुभाता है। अगर आप इसे पसंद करते हैं और इसे अभी तक घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आलू – 5-6
दही – 2 कप
पुदीना-हरी मिर्च चटनी – 1 टेबल स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
इमली की चटनी – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
सेंधा नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
- सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद उन्हें चौकोर काट लें। अब एक बर्तन में पानी लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- पानी में थोड़ा सा नमक भी डाल दें। जब पानी गरम हो जाए तो उसमें कटे हुए आलू डालें और हल्का सा उबाल लें। आलू उबालने के दौरान गलने नहीं चाहिए।
- जब आलू हल्के उबल जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें बर्तन से निकालकर छलनी में डालें और ऊपर से ठंडा पानी डालें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रखें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें आलू डालकर फ्राई करें।
- ध्यान रखें कि हमें आलू डीप फ्राई नहीं करना है। जब आलू का रंग सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब फ्राइड आलू को एक प्लेट में उतार लें।
- इसमें ऊपर से दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और भुना हुआ जीरा छिड़कें। इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सकते हैं।
TagsFriedPotato Chaatडिश FriedDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





