- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Flax seeds: अलसी के...
लाइफ स्टाइल
Flax seeds: अलसी के बीज रेशमी मुलायम बाल और मजबूत जड़ें देंगे
Sarita
24 Nov 2025 8:32 AM IST

x
Flax seeds: सर्दियों में ज़्यादातर लोगों के बाल ड्राई और डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में रूखे बालों से छुटकारा पाने और उसकी केयर केयर के लिए लोग पार्लर जाकर महंगे से महंगा ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाहर जाकर हज़ारों खर्च करने की बजाय आप अलसी के बीज से अपने बालों को नेचुरल चमक दे सकते हैं। अगर आपके बाल रूखे, और बेजान हो गए हैं तो चलिए हम जानते हैं इसे प्रकृतिक रूप से चमकदार कैसे बनाएं?
बालों को चमक देने में अलसी है क्यों फायदेमंद?
अलसी बालों में चमक लाने के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को गहराई से नमी और पोषण देते हैं। यह रूखेपन को कम करती है, बालों को मुलायम बनाती है जिससे वे स्वस्थ और चमकदार दिखते हैं।
कैसे बनाएं अलसी का जेल?
सबसे पहले गैस ऑन करें। अब गैस पर एक बर्तन रखें और उसमे 2 कप पानी डालें। अब इस पानी में 2 चम्मच अलसी का बीज और दो चम्मच भिगोए हुए चावल डालें। चावल में मौजूद स्टार्च, बालों को मजबूती और नमी देते हैं। यह बालों की क्यूटिकल्स को बंद करके उन्हें मुलायम बनाता है, रूखेपन और उलझने को कम करता है, और जड़ों को मजबूत बनाता है। जब पानी में उबाल आने लगे तब गैस बंद करें। अब दूसरे बाउल में अलसी के पानी को छान लें और एक कंटेनर में रख दें।
कैसे लगाएं अलसी का मास्क?
अलसी का जेल लगाने के पहले अपने बालों को शैम्पू से वॉश करें और अच्छी तरह से सूखा लें। जब आपके बाल सूख जाएं तब अलसी का यह मास्क अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम एक घंटे तक सिर पर लेग रहने दें। तय समय के बाद अपने बालों को सादे पानी से धोएं।
TagsFlax seedsअलसीमुलायमबालFlax seedssofthair जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





