- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Anjeer :जानिए खाली...

x
Anjeer : सर्दियों में फिट रहना है तो सिर्फ काजू बादाम खाने से कुछ नहीं होगा। डाइट में दूसरे जरूरी नट्स, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल करना भी जरूरी है। ठंड के दिनों में सूखी अंजीर भी बहुत फायदेमंद साबित होती है। रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को ताकत मिलती है और बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर मजबूत बनता है। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कुछ अंगों के लिए अंजीर वरदान का काम करती है।
खाली पेट अंजीर खाने के फायदे:
सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा माना जाता है। रोजाना सुबह 3-4 अंजीर खाने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे। जिन लोगों शरीर में कमजोरी बनी रहती है उन्हें अंजीर खाने से ताकत मिलती है। अंजीर पेट की समस्या के लिए असरदार है। अंजीर खाने से मोटापा कम होता है। कब्ज की समस्या में अंजीर दवा का काम करती है। डायबिटीज के मरीज 2 अंजीर तक खा सकते हैं।
अंजीर कैसे खानी चाहिए?
अंजीर को कुछ लोग ऐसे ही सूखा खा लेते हैं। लेकिन अंजीर खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह भीगी हुई अंजीर खा लें और इसका पानी भी पी लें। आप ताकत के लिए अंजीर को दूध में भिगोकर या उबालकर भी खा सकते हैं। इससे अंजीर ज्यादा ताकतवर हो जाती है।
अंजीर किस बीमारी में फायदेमंद है?
फाइबर अच्छी मात्रा में होने की वजह से अंजीर को पेट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रोज अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट साफ रहता है।
जिन लोगों को गैस एसिडिटी की समस्या ज्यादा रहती है उन्हें सुबह अंजीर जरूर खानी चाहिए। एसिडिटी और ब्लोटिंग से बचने के लिए अंजीर को भिगोकर खाना अच्छा होता है।
अंजीर खाने से मोटापा भी कम होता है। वेट लॉस के लिए भीगी अंजीर फायदेमंद होती है। इसे किसी भी तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अंजीर में हाई पोटेशियम होता है जिसकी वजह से अंजीर को ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए अचाछी माना जाता है। सुबह अंजीर खाने से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अंजीर में आयरन होता है तो एनीमिया वाले लोगों को अंजीर फायदा करती है। रोजाना अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।
कैल्शियम और विटामिन से भरपूर अंजीर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। आपको रोज सुबह खाली पेट 2-3 अंजीर जरूर खानी चाहिए।
TagsAnjeerअंजीरफायदे Figsbenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





