- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fashion Tips: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Fashion Tips: गर्मियों में इन तरीकों से अपने आउटफिट को करें अपग्रेड
Sarita
1 May 2025 12:55 PM IST

x
Fashion Tips: गर्मी में कई तरह की ड्रेसेस और प्रिंट में आप कपड़े ट्राई कर सकते हैं. जो इस मौसम में आरामदायक भी रहेंगे और आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा. इस समय सूट और टॉप से लेकर आप कई फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस मौसम में आप किस तरह के कपड़े ट्राई कर सकते हैं|
फ्लोरल प्रिंट
फ्लोरल प्रिंट हमेशा ही ट्रेंड में रहा है. सूट और साड़ी से लेकर टॉप, मिडी और मैक्सी ड्रेसेस भी फ्लोरल प्रिंट में आपको मिल जाएंगी. इस मौसम में आप फ्लोरल प्रिंट एथनिक या वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट ट्राई कर सकते हैं. आजकल फ्लोरल प्रिंट कुर्ती काफी ट्रेंड में है. आप जॉर्जेट और कॉटन में फ्लोरल प्रिंट कुर्ती, सूट या फिर मैक्सी ड्रेस ट्राई कर सकती हैं. इस तरह के फैब्रिक गर्मी में पसीने जल्दी सोखते हैं|
फ्रूट प्रिंट
आजकल फ्रूट प्रिंट का फैशन भी काफी ट्रेंड में है. अनानास, तरबूज, संतरा या चेरी जैसे फल के प्रिंट में शर्ट और टॉप आसानी से मिल जाएंगी. यह प्रिंट यंग और मस्ती भरा लुक के लिए बेहतरीन है. खासकर अगर आप गोवा जैसी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कूल लुक के लिए इस प्रिंट के कपड़ों बेहतर ऑप्शन है. कॉलेज या फिर कहीं घूमने जाने के लिए इस प्रिंट के कपड़े भी सही रहेंगे|
गर्मी में कपड़ों का रंग भी बहुत महत्व रखता है. इस समय पेस्टल शेड्स के कपड़े वियर करना ज्यादा सही रहता है. लाइट कलर जैसे कि मिंट ग्रीन, बेबी पिंक, लैवेंडर, पीच और स्काई ब्लू या फिर आयवरी कलर के कपड़े दिखने में भी सुंदर लगते हैं इसके साथ ही तेज धूप में ज्यादा गर्म महसूस नहीं होता है. आप पेस्टल कलर में प्लाजो, कुर्ती, साड़ी या कोई भी आउटफिट ट्राई कर सकती हैं|
TagsFashionगर्मियोंआउटफिटअपग्रेडFashionSummerOutfitUpgradeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





