लाइफ स्टाइल

Fashion Tips: घर पर बनाएं ये हर्बल शैम्पू, बाल रहेंगे लंबे और मजबूत

Sarita
1 March 2025 10:14 AM IST
Fashion Tips: घर पर बनाएं ये हर्बल शैम्पू, बाल रहेंगे लंबे और मजबूत
x
Fashion Tips: बाजार में उपलब्ध शैम्पू में कई तरह के रसायन पाए जाते हैं. जिससे आगे चलकर बालों में कई समस्याएं हो सकती हैं. जिनमें बालों का झड़ना, रूसी, दोमुंहे बाल, बालों का सफेद होना आदि शामिल है. ऐसे में अगर आपको भी बालों के साथ इस तरह की समस्याएं हो रही हैं एक खास उपाय से आप घर पर ही मजबूत, काले और रेशम जैसे बाल पा सकते हैं|
ऐसे करें हर्बल शैम्पू तैयार-
हर्बल शैम्पू तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उसे गैस पर गर्म करें. फिर पानी जैसे ही गुनगुना हो जाए उसमें शिकाकाई, रीठा पाउडर, नीम पाउडर, आंवला पाउडर मिलाएं. अब उसे 10 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें|
दो बार धोने में ही दिखने लगेंगे फायदे-
जब यह घोल अच्छे से उबल जाए तो इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए गैस से उतार कर रख दें और फिर इसे एक साफ बोतल में भर लें. अगर आप चाहते हैं कि आपके शैम्पू में खुशबू आए तो आप इसमें एसेंशियल तेल मिला सकते हैं. आपको इस शैम्पू के फायदे सिर्फ दो बार धोने में ही दिखने लगेंगे|
शैम्पू का उपयोग करने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह धो लें. गीले बालों पर अच्छी तरह शैंपू लगाएं और फिर पतले हाथों से स्कैल्प की मसाज करें. इस हर्बल शैंपू है इसलिए इसमें झाग नहीं निकलेगा. लेकिन ये बाजार के शैंपू से ज्यादा असर करेगा. शैंपू करने के बाद बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें|
Next Story