- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Falahari Cheela: व्रत...

x
Falahari Cheela: उपवास में ज्यादातर लोग फलाहार का सेवन करते हैं। वे फल या फिर आलू से बने पकवान खाते हैं। हालांकि लगातार एक ही जैसा खाना खाकर बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में बेहतर है कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो चटपटा हो और फलाहार की श्रेणी में आता हो। आज हम आपके लिए लाए हैं फलाहारी चीला की रेसिपी। इसे आप फ्राई किए हुए दही या फलाहारी चटनी के साथ मजे लेकर खा सकते हैं। यह डिश आपका दिल जरूर जीत लेगी। वैसे भी आप आम दिनों में अलग-अलग चीजों के चीले तो खाते ही रहते हैं, इस बार व्रत में फलाहारी चीला आजमाकर देखें।
सामग्री (Ingredients)
3 मीडियम आकार के कच्चे आलू
2 हरी मिर्च कटी हुई
2 धनिया पत्ती कटी हुई
स्वादानुसार सेंधा नमक
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच देसी घी
1 इंच अदरक
- सबसे पहले आलू को अच्छे से छील कर धो लें।
- इसके बाद इसे बारीक कद्दूकस कर लें।
- कद्दूकस किए हुए आलू में सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।
- थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर चीले बनाएं।
- चारों ओर से सेंकें, थोड़ा घी चीले के ऊपर भी डालें।
- हल्का ब्राउन होने पर करछी से पलटकर सेकें।
-गरमा गरम चीले को टमाटर या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।
TagsFalahariCheelaव्रतडिश Falaharifastdish Rishtaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





