- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Face Pack: गुड़हल के...

x
Face Pack: क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको घर पर इस नेचुरल फेस पैक को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। गुड़हल के फूल से फेस पैक बनाने का तरीका बेहद आसान है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा के लिए ये फेस पैक वरदान साबित हो सकता है।
कैसे बनाएं फेस पैक?
सबसे पहले गुड़हल के 4 से 5 फूलों को पानी से धोकर साफ कर लीजिए। अब आपको फूलों से एक पेस्ट तैयार कर लेना है। एक कटोरी में गुड़हल के फूलों का पेस्ट और एक स्पून दही निकालिए और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
अप्लाई करने का तरीका:
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। थोड़ी देर के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको अपनी त्वचा पर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
मिलेंगे फायदे ही फायदे:
त्वचा के निखार को सुधारने के लिए गुड़हल के फूल से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप मुंहासों को दूर करना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। इस फेस पैक की मदद से झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
TagsFace Packगुड़हलफूलफेस पैकFace Packhibiscusflowerface pack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





