- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Eyebrow Growth Tips:...
लाइफ स्टाइल
Eyebrow Growth Tips: पतली आइब्रो को मोटा बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Sarita
7 April 2025 10:10 AM IST

x
Eyebrow Growth Tips: अगर आप भी अपनी आइब्रो को नैचुरली घना और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही अपनी आइब्रो को घना और आकर्षक बना सकती हैं।
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन ई और फैटी एसिड आइब्रो के बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। आइब्रो को घना बनाने के लिए रात सोने से पहले कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल लें। इसे अपनी आइब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंजाइम्स और पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।इसे इस्तेमाल करने के लिए एक ताजा एलोवेरा पत्ता लें और उसमें से जेल निकाल लें। इस जेल को अपनी आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाता है। एक छोटा प्याज लें और उसे कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। कॉटन की मदद से इसे अपनी आइब्रो पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
TagsEyebrow Growthपतलीआइब्रोमोटाउपायEyebrow Growththineyebrowsthickremedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





