छत्तीसगढ़

बांध के किनारे चल रहा था जुआ, पुलिस के हत्थे चढ़े 12 जुआरी

jantaserishta.com
7 April 2025 10:00 AM IST
बांध के किनारे चल रहा था जुआ, पुलिस के हत्थे चढ़े 12 जुआरी
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: डोंगरगांव थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मारगांव के पास एक बांध के किनारे 52 पत्ती ताश पर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 1.39 लाख रुपये नकद, 12 मोटरसाइकिल, और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में की गई.
टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु ईशु अग्रवाल, थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास और थाना लालबाग की संयुक्त टीम ने किया. सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है.
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
1. विवेक कुमार (डोंगरगांव)
2. अनुप कुमार (महराजपुर)
3. आनंद शर्मा (राजनांदगांव)
4. प्रेमलाल डोंगरे (गाताटोला)
5. जितेंद्र सेन (डोंगरगांव)
6. विकास सतनामी (अर्जुनी)
7. विकास मेश्राम (राजनांदगांव)
8. चंदूराम ठाकुर (गिदर्री)
9. चंद्रकांत लरिया (बलदेवबाग)
10. लम्बोदर सोनी (गैंदाटोला)
11. रोशन कुंवर (डोंगरगांव)
12. अशोक सिन्हा (तुलसीपुर, राजनांदगांव)
इसके अलावा, मौके से फरार चार अन्य आरोपियों- गोलू सिन्हा (कोकपुर), विनोद राय (अर्जुनी), लल्लू यादव (मोतीपुर) और शिवा सिन्हा (ममतानगर, राजनांदगांव) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story