लाइफ स्टाइल

Eye Care Tips: बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

Sarita
4 April 2025 6:50 AM IST
Eye Care Tips: बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
x
Eye Care Tips: आंख हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें दुनिया को देखने और समझने में मदद करती है. लेकिन आजकल की जीवनशैली और गलत आदतें धीरे-धीरे हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर कर सकती हैं. अगर आप अपनी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. एक्सपर्ट से जानते हैं कि बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी को खराब होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए|
हेल्दी डाइट का सेवन करें
एक्सपर्ट के मुताबिक आंखों की रोशनी का बरकरार रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन A, C, E और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को शामिल करना चहिए. साथ ही गाजर, पालक, संतरा और ड्राई फ्रूट्स मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद करते हैं|
धूप का चश्मा पहनें
सूर्य की UV किरणें मोतियाबिंद और आंखों के कैंसर को बढ़ावा दे सकती हैं. इसलिए 100% UV सुरक्षा वाले धूप के चश्मे पहने की जरूरत है. धूप का चश्मा पहनकर आप सीधे सूर्य के संपर्क में आने से आंखों को बचाया जा सकता है|
खुद को हाइड्रेटेड रहें
शरीर में पानी की कमी होने पर आंखें ड्राई हो सकती है. इस समस्या को दूर करने के लिए दिन में 8 गिलास पानी पिएं. हाइड्रेशन के लिए आप ड्राई फ्रूट्स और तरबूज जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं|
समय-समय पर आंखों की जांच कराएं
ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी कई आंखों की बीमारियों के शुरुआती लक्षण नहीं दिखते हैं नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को हर एक से दो साल में अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए. वहीं बच्चों और बुजुर्गों को साल में एक बार अपनी आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए|
Next Story