लाइफ स्टाइल

मक्के की रोटी के साथ लें पालक साग का मजा, सर्दियों में स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Kiran
17 July 2023 2:03 PM GMT
मक्के की रोटी के साथ लें पालक साग का मजा, सर्दियों में स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
x
सर्दियों के दिनों में खानपान का अपना अलग ही मजा होता हैं जहां एक से बढ़कर एक व्यंजन खाने को मिलते हैं। आपने मक्के की रोटी और सरसों का साग तो सुना ही होगा। लेकिन कई लोगों को सरसों का साग पसंद नहीं आता हैं तो ऐसे में आप पालक के साग का मजा भी ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पालक का साग बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करेगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम पालक के पत्ते
- 3 चम्मच देसी घी
- 2 लहसुन की कलियां
- 1 इंच कटी हुई अदरक
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1.5 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 4 बारीक कटी हरी मिर्च
- आधा छोटी चम्मच जीरा
- आधा छोटी चम्मच हल्दी
- आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटी चम्मच गर्म मसाला
- आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वाद के अनुसार नमक
- चुटकी भर हींग
बनाने की विधि
पालक का साग बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धो लें। इसके बाद इसे उबालें और पीस लें। अब एक पैन में देसी घी गर्म करें और इसमें हींग और जीरा डालें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा प्याज डाल कर अच्छे से भून लें। फिर इसें टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें बाकी बचे हुए मसाले डाल दें। इसके बाद इसे लगातार चलाएं। पालक के साग को अच्छे से पकने दें। आप चाहें तो इसके ऊपर बटर या फ्रेश क्रीम डाल सकते
Next Story