- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Eid Moon Mehndi...
लाइफ स्टाइल
Eid Moon Mehndi Designs: पारंपरिक और मॉडर्न टच वाली मून मेहंदी डिजाइन,लेटेस्ट ट्रेंड
Sarita
3 Jun 2025 8:42 AM IST

x
Eid Moon Mehndi Designs: बिहार में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर मेहंदी का क्रेज जोरों पर है। खासकर महिलाओं और लड़कियों के बीच "Moon Mehndi Designs" की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। चाहे पटना की बाजार हो या दरभंगा, पूर्णिया से भागलपुर तक—हर जगह महिलाएं ऐसे डिजाइनों की तलाश में हैं जो बकरीद के त्योहार को खास बना सकें। अगर आप भी कुछ अलग और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए "चांद वाली मेहंदी" के कुछ बेहतरीन और आसान डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर भी ट्राय कर सकती हैं।
बेल स्टाइल चांद मेहंदी डिजाइन:
यदि आप जल्दी और सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो बेलनुमा चांद डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें अंगूठे के नीचे एक बड़ा सा आधा चांद बनाएं और उसकी दोनों नोकों से फूलों की महीन बेलें उंगलियों तक ले जाएं। यह डिजाइन ना सिर्फ त्योहारी लुक देती है बल्कि इसे लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
टैटू लुक वाली चांद मेहंदी:
जो महिलाएं बहुत पारंपरिक डिजाइन पसंद नहीं करतीं, उनके लिए "Tattoo Style Moon Mehndi" एक बढ़िया विकल्प है। इसमें हथेली पर एक खूबसूरत चांद बनाएं और उसके चारों ओर डिजाइनिंग लाइनें या डॉट्स बना सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में मॉडर्न लगता है और जल्दी तैयार भी हो जाता है।
बॉर्डर चांद मेहंदी:
इन दिनों बॉर्डर डिजाइन वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। बकरीद के खास मौके पर आप अपने हाथों के किनारों पर चांद का बॉर्डर बनाकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसमें चांद को उंगलियों या कलाई के किनारे पर डिजाइन करके बाकी हिस्से को सिंपल रखा जा सकता है। ये छोटे हाथों को लंबा दिखाने में भी मदद करती है।
ब्रेसलेट स्टाइल चांद और सितारा मेहंदी:
अगर आप हाथों को लंबे और ग्रेसफुल दिखाना चाहती हैं, तो ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी बेस्ट है। कलाई के चारों ओर चांद और सितारे की आकृति बनाएं और हथेली के बीचों-बीच एक खूबसूरत मस्जिद या कमल का फूल डिजाइन करें। यह डिजाइन खासतौर पर फेस्टिव वियर के साथ शानदार लुक देता है।
मस्जिद और चांद मेहंदी का कंबिनेशन:
बकरीद के मौके पर अगर आप मेहंदी में धार्मिक भाव जोड़ना चाहती हैं, तो "Moon and Mosque Design" ट्राई करें। हथेली के बीच में आधा चांद बनाएं और उसके अंदर या पास में मस्जिद की सुंदर आकृति बनाएं। आप चाहें तो उसके आसपास कुरान की आयत या चाँद-सितारे भी बना सकती हैं। यह डिजाइन आपकी मेहंदी को एक स्पिरिचुअल टच देता है।
TagsEid MoonMehndi Designsपारंपरिकमॉडर्नमून मेहंदीट्रेंडEid MoonTraditionalModernMoon MehndiTrendजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





