लाइफ स्टाइल

अंडे में प्रोटीन होता है जो दिमाग तेज करने और ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए ले अंडे

Tara Tandi
21 March 2021 12:28 PM GMT
अंडे में प्रोटीन होता है जो दिमाग तेज करने और ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए ले अंडे
x
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा 'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे'। अंडे सेहत के लिए दवा समान होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा 'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे'। अंडे सेहत के लिए दवा समान होते हैं। अंडे को पोषक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन-डी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। अंडे के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। हालांकि, सेहतमंद रहने के लिए अंडे का अधिक सेवन भी नुकसानदेह है। विशेषज्ञों की मानें तो अंडे के पीले भाग यानी जर्दी में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही अंडे का सेवन करना चाहिए। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है कि एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए, तो आइए जानते हैं-

विशेषज्ञों का कहना है कि अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल प्रचुर मात्रा में होता है। इसके लिए सीमित मात्रा से अधिक अंडे का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। एक डाइट चार्ट की मानें तो एक अंडे की जर्दी में 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। वहीं, रोजाना 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, जब बात 'एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए' की होती है, तो इसका सटीक जबाव कोई नहीं दे पाता है। यह व्यक्ति की शारीरिक संरचना पर निर्भर करता है। एक नवीनतम शोध की मानें तो एक स्वस्थ व्यक्ति हफ्ते में सात अंडे खा सकता है। अगर आपको अंडे से कोई एलर्जी नहीं होती है और न ही इसका साइड इफेक्ट्स पड़ता है, तो रोजाना तीन अंडे खा सकते हैं।
विटामिन-ए आंतों और श्वसन तंत्र प्रणाली को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना इन चीजों का जरूर करें सेवन
अंडे खाने के फायदे
-अंडे में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
-अंडे में हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल बहुत होते हैं। जिन लोगों को हृदय संबंधी तकलीफ है, उन्हें अंडे का सेवन करना चाहिए।
- अंडे में उचित मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
इंसुलिन एक हार्मोन है, जिसका काम शरीर में मौजूद भोजन को ऊर्जा में तब्दील करना है।
शुगर कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है अखरोट का तेल, ऐसे करें सेवन
-अंडे में विटामिन बी पाया जाता है, जो मस्तिष्क के फंक्शन में अहम रोल निभाता है। अंडे खाने से व्यक्ति पहले की तुलना में अपने काम में अधिक ध्यान केंद्रित कर सकता है।


Next Story