- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Egg Paratha: टेस्टी और...

x
Egg Paratha: अधिकतर मौकों पर रोजाना लगभग जैसी ही खाने की चीजें बनाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो रूटीन से हटकर होगी। खास बात ये है कि यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। यहां हम बात कर रहे हैं एग पराठे की। अधिकतर लोग स्वाद के चक्कर में सेहतमंद चीजों की अनदेखी कर देते हैं, जो सही नहीं है। यदि आपको कोई हेल्दी नाश्ता समझ में नहीं आ रहा है तो अंडा पराठा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। इसे बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं। आइए अब देखते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री (Ingredients)
आटा - 500 ग्राम
अंडे - 3
हरी मिर्च - 2-3
बारीक कटा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
बारीक कटा प्याज - 1 चम्मच
सरसों का तेल - अंदाजानुसार
नमक - स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें। अब इसमें नमक और हल्का सा तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर गूंथ लें।
- इसके बाद एक बर्तन में अंडों को तोड़कर अंदर का पदार्थ निकाल लें।
- अंडे के अंदर से निकले पदार्थ में हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज डालकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब मीडियम फ्लेम पर तवा रखें। तवा गरम होने पर आटे की लोई बनाकर इसको बेल लें।
- इसके बाद रोटी के किनारों को एक ओर से हल्का सा काट कर इसमें अंडे का मिश्रण भर दें।
- अब इसे हल्के हाथ से दबाते हुए सेक लें। जब यह तवा पर दोनों तरफ अच्छे से सिक जाए तो इसे उतार लें।
- इस स्वादिष्ट अंडा पराठा को रायता या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।
TagsEgg Parathaटेस्टीहेल्दीनाश्ता Egg Parathaa Tasty and Healthy Breakfast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





