लाइफ स्टाइल

स्किन, हेयर, नेल्स और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है अंडा का सेवन

Tara Tandi
3 Jan 2022 3:23 AM GMT
स्किन, हेयर, नेल्स और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है अंडा का सेवन
x
अंडे के फायदे जानकर आप कल से ही इसका सेवन करने लगेंगे। अंडा काफी प्रोटीन से भरा होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंडे के फायदे जानकर आप कल से ही इसका सेवन करने लगेंगे। अंडा काफी प्रोटीन से भरा होता है। इसे खाना शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। रोजाना अपने आहार में अंडे को शामिल करने से आपको अनेक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

आपको ये जानकर हैरानी होगी की वजन घटाने के लिए आप उबले अंडे को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। उबले अंडे के अंदर प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से व्यक्ति का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अगर आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी तो स्नैक्स खाने की क्रेविंग भी नहीं होगी। इसकी सहायता से आप अपने वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। वहीं अगर आप सब्जियों के साथ उबले अंडे का सेवन करते हैं तो इससे भी वजन घट सकता है।
इसके साथ ही स्किन, हेयर, नेल्स और आंखों के लिए भी अंडा बहुत फायदेमंद रहता है। बता दें कि अंडे के अंदर ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहते हैं। उबले अंडे के सेवन से मोतियाबिंद का खतरा बहुत हद तक कम हो सकता है। इसके अलावा अंडा खाने से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होने के साथ-साथ सिर के बाल भी मजबूत हो जाते हैं।
उबला अंडा खाने से हड्डियों भी मजबूत बनाता है। अगर आपको सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द रहता है तो आप रोजाना एक उबले अंडे का सेवन जरूर करें। उबला अंडा खाने से शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। बच्चों के दांत, हड्डियां और उनकी ग्रोथ के लिए विटामिन-डी बहुत जरूरी होता है।


Next Story