लाइफ स्टाइल

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना इन चीजों का करें सेवन

Tara Tandi
20 July 2022 12:02 PM GMT
इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना इन चीजों का करें सेवन
x
मानसून सीजन में असामान्य तापमान और बारिश में भीगने के चलते सर्दी-खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून सीजन में असामान्य तापमान और बारिश में भीगने के चलते सर्दी-खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, बरसात के दिनों में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और ज़ीका वायरस जैसी बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इस मौसम में सेहतमंद रहने और बीमारियों से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। साथ ही रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना इन चीजों का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

तुलसी
तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी एजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर, इम्यून सिस्टम मजबूत करने में तुलसी वरदान साबित होती है। बरसात के दिनों में सर्दी-खांसी बड़ी जल्दी हो जाती है। इससे बचाव के लिए रोजाना तुलसी के पत्तों से बने काढ़ा का सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
हल्दी
आयुर्वेद में हल्दी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। चिकित्सा विज्ञान ने भी हल्दी को दवा माना है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कारगर और लाभदायक सिद्ध होते हैं। डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए हल्दी वाला दूध या हल्दी युक्त काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। बरसात के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
त्रिफला
सर्दी, खांसी, दस्त, अस्थमा, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश और अपचन के लिए त्रिफला रामबाण दवा है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों में बहुत जल्द आराम मिलता है। त्रिफला आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर बनता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्‍टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, त्रिफला के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं, गिलोय के सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
Next Story