लाइफ स्टाइल

गर्मियों में खाए फाइबर से भरपूर ये फूड्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Khushboo Dhruw
23 April 2024 6:40 AM GMT
गर्मियों में खाए फाइबर से भरपूर ये फूड्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
x
लाइफस्टाइल : सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी खाना खाएं। इसके लिए आप अपने डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। दरअसल, फाइबर से भरपूर डाइट आपको स्वस्थ रखने के साथ साथ कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है। फाइबर आपके शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और बीन्स आदि में पाया जाता है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही फाइबर से भरपूर फूड्स के बारे में।
नारियल पानी
गर्मी के समय में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें मैंग्नीज, ओमेगा-6 फैटी एसिड, फोलेट और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज के सेवन से आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचता है, ये आपके सेहत के लिए फायदेंमंद तो है ही साथ ही इससे बीमारियों भी नहीं होती हैं। आप अपने डेली की डाइट में साबुत अनाज जैसे- गेहूं, राई, जई, जौ, मक्का, ब्राउन राइस, ब्लैक राइस, बाजरा, क्विनोआ का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें आपको कई पोषक तत्व जैसे- फाइबर प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, आयरन, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम पाए जाते है।
केला
केला एक ऐसा फल है जिसे फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे लोग खाना भी पसंद करते है। फाइबर के साथ साथ इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6 और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। फाइबर से जुड़ी कमी को दूर करने के लिए आप केले को अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं।
तरबूज
गर्मीयों के दिनों में तरबूज ताजगी देने वाला फल है। तरबूज में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए इन दिनों इसका सेवन आपके लिए फायदेंमंद हो सकता है। आप चाहे तो इसे खा भी सकती है या फिर इसका इस्तेमाल जूस के रूप में कर सकती हैं।
खीरा
खीर का सेवन करने से पाचन से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है जो इन दिनों आपको हाईड्रेट रखने में मदद करेगा। आप इसका इस्तेमाल सलाद या फिर सैंडविच में कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके जूस का भी सेवन कर सकती हैं।
Next Story