लाइफ स्टाइल

वर्कआउट से पहले खाएं सिर्फ ये चीजें, तेजी से कम होगा वजन

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 8:39 AM GMT
वर्कआउट से पहले खाएं सिर्फ ये चीजें, तेजी से कम होगा वजन
x
तेजी से कम होगा वजन
महिलाओं की फिट फिगर उनकी खूबसूरती को बढ़ा देती है। अगर फिगर मेंनटेन हो तो कपड़ों का चुनाव करते समय ज्यादा दिक्कत नहीं आती। जहां बढ़ा हुआ वजन बॉडी शेप को बिगाड़ देता है, वहीं यह कई बीमारियों को बुलावा भी देता है। ज्यादातर लड़कियां परफैक्ट फिगर पाने के लिए जिम जाकर घंटों एक्सरसाइज करती है, लेकिन तब भी न मनचाहा फिगर मिल पाएं तो समझ लिजिए आप कहीं-न- कहीं गलती कर रहें है। दरअसल, वर्कआउट करने के अलावा खाने की चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ लोग जिम तो जाते हैं डाइट का ध्यान ठीक तरह से नही रखते हैं।
डाइट संबंधी लापरवाही के कारण शरीर को नुकसान ही होता है। अगर आप जिम जाते हैं, तो सेहत के लिहाज से अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। वर्कआउट से पहले ऐसी चीजों का सेवन करने की जरूरत है जो आपको स्लीम फिगर दे सकें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वर्कआउट से पहले ये आहार आपके लिए फायदेमंद रहता हैं।
प्रोटीन : प्रोटीन, मिनरल, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट आदि चीजों से भरपूर खाना खाएं। मसल्स बनाने के लिए ठीक से डाइट लेना जरूरी है। हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं। मांसपेशियों का फिट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं।
ब्लैक कॉफी : जिम जाने से आधा घंटा पहले ब्लैक कॉफी का सेवन करें। इससे बॉडी फिट और फेट कम होगी। ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है जो नर्वस सिस्टम को एक्टिव कर देता है, जिससे वर्कआउट पर अच्छा फोकस होता है।
ग्रीन टी : ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है। यह मेटाबॉलिजम रेट को बढ़ाकर शरीर को एनर्जी देती है। यह मूड को भी अच्छा रखती है। अगर वर्कआउट करने से पहले ग्रीन टी पी जाए तो काफी फायदा मिलता है।
अंडा : अंडा अगर पसंद है, तो जरूर खाएं। इससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा। पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें फैट नहीं होता।
केला : वर्कआउट से 1 घंटा पहले केला खाएं। इससे एनर्जी मिलती है। केले में पोटैशियम होता है जिससे वर्कआउट करते समय मसल्स में खिंचाव नहीं आता है। इसलिए केले की एनर्जी तेजी से हमारे बॉडी को एनर्जी देती है और वर्कआउट अच्छे से कर पाते है।
ओट्स : ओटस में फाइबर की मात्रा जादा होती है जो वर्कआउट के टाइम पर ऊर्जा के स्तर को बनाये रखता है।
Next Story