- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Easy Modak Recipe: घर...

x
Easy Modak Recipe: अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर पर ही स्वादिष्ट और पारंपरिक मोदक बनाना चाहते हैं, तो चिंता न करें। हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद आसाv रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के स्वादिष्ट मोदक तैयार कर सकते हैं।
पारंपरिक मोदक बनाने का सामान:
1 कप चावल का आटा
1 कप पानी
1 छोटा चम्मच घी
चुटकीभर नमक
स्टफिंग के लिए जरूरी सामान:
1 कप ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
3/4 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच घी
सबसे पहले स्टफिंग तैयार करें:
मोदक तैयार करने के लिए आपकोसबसे पहले उसकी स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें, उसमें कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालें। अब धीमी आंच पर इसे कम से कम 4-5 मिनट तक पकाएं। इतने समय में गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। जब इसका मिश्रण अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो आखिर में इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और ठंडा होने दें।
अब बारी आती है इसका आटा तैयार करने की तो सबसे पहले एक पैन में पानी, घी और नमक डालकर उबालें। उबाल आते ही उसमें चावल का आटा डालें और अच्छे से मिलाएं। ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्का ठंडा होने पर नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद तैयारी करनी है मोदक बनाने की तो उसके लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उसे मोदक के मोल्ड में किनारों की तरफ फिक्स करें। बीच में स्टफिंग रखकर मोल्ड को अच्छी तरह से बंद कर लें। इसके बाद स्टीमर या इडली कुकर में 10-12 मिनट तक मोदक को स्टीम करें। जब ये पक जाए तो इसमें घी लगाकर भगवान गणेश को भोग लगाएं।
TagsEasy ModakपारंपरिकमोदकEasy ModakTraditionalModak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





