लाइफ स्टाइल

Easy Dahi Sandwich :5 मिनट में तैयार दही चटनी सैंडविच

Sarita
25 Feb 2026 7:44 AM IST
Easy Dahi Sandwich :5 मिनट में तैयार दही चटनी सैंडविच
x
Easy Dahi Sandwich : इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत लगती है, ना गैस जलाने की जरूरत. मॉर्निंग मीटिंग हो, बच्चों का टिफिन या लेट उठने के बाद का क्विक ब्रेकफास्ट – ये सैंडविच हर सिचुएशन में फिट बैठता है|
आसान दही चटनी सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
4 ब्राउन या व्हाइट ब्रेड स्लाइस
½ कप गाढ़ा ताजा दही (हंग कर्ड बेहतर रहेगा)
2 टेबलस्पून हरी चटनी
1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
1 छोटा टमाटर (बीज हटाकर कटा)
1 छोटा खीरा (पतले स्लाइस)
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर
चाट मसाला (ऑप्शनल)
थोड़ा बटर या ऑलिव ऑयल
नाश्ते में दही चटनी सैंडविच बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए.
इसमें हरी चटनी, नमक, काली मिर्च और थोड़ा चाट मसाला मिलाकर एक फ्लेवरफुल स्प्रेड तैयार करें.
ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं और फिर दही-चटनी मिक्स बराबर फैलाएं.
ऊपर से प्याज, टमाटर और खीरे के स्लाइस सजाएं.
दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का प्रेस करें.
क्रिस्पीनेस चाहिए तो इसे तवे पर हल्का सा टोस्ट कर लें या ऐसे ही सर्व करें|
Next Story