- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dry Fruits Poha :...

x
Dry Fruits Poha : ये डिश बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। आप चाहें तो बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं। इसे खाने वाले बार-बार इसे बनाने के लिए कहेंगे। इसे तैयार करने के लिए ड्राई फ्रूट्स और अन्य मसाले काम लिए जाते हैं। हर कोई चाहता है कि ब्रेकफास्ट में ऐसी डिश बनाई जाए जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो। इन दोनों ही पैमानों पर यह बिल्कुल फिट है।
सामग्री (Ingredients)
पोहा – 1 कप
मूंग स्प्राउट्स – 3 टेबल स्पून
बादाम – 8-10
मखाने – 2 टेबल स्पून
किशमिश – 1 टेबल स्पून
मटर उबले – 2 टेबल स्पून
प्याज छोटा – 1
जीरा – 1 टी स्पून
गरम मसाला -1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
चीनी – 1 टी स्पून
घी – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले पोहे को लेकर उन्हें साफ कर लें। इसके बाद पोहे को पानी से कम से कम 2 बार धोएं और उन्हें छलनी में कुछ वक्त के लिए रख दें जिससे पोहे नरम हो सकें।
- इसके बाद प्याज को बारीक काटकर एक बाउल में अलग रख दें। अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- घी जब गरम होकर पिघल जाए तो उसमें पहले मखाने और बादाम बारी-बारी से डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इन्हें भी बाउल्स में अलग रख दें।
- अब कड़ाही में थोड़ा सा घी और डालें और उसे गरम करें। घी गरम होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें उबले मटर, हल्दी डाल दें।
- इसके बाद मसाले में मूंग स्प्राउट्स डालकर 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें भिगोये हुए पोहे डालकर करछी से अच्छी तरह से मसाले के साथ मिक्स करें।
- इसके बाद ऊपर से चीनी डालकर मिक्स करें। लगभग 2 मिनट तक पकाने के बाद इसमें फ्राई किए ड्राई फ्रूट्स और किशमिश डाल दें।
TagsDry Fruits Pohaस्वादसेहतTasteHealthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





