- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Drinks for Stomach...
लाइफ स्टाइल
Drinks for Stomach Heat: पेट की गर्मी से तुरंत छुटकारा पाने के लिए पौष्टिक पेय
Sarita
8 Jun 2025 10:51 AM IST

x
Drinks for Stomach Heat:गर्मियों की ठंडी-ठंडी ड्रिंक। इन ड्रिंक से आप अपनी प्यास और पेट की गर्मी दोनों मिटा सकते हैं।
मखनिया लस्सी:
सामग्री:
250 ग्राम गाढा दही, 2 बडे चमच पिसी शक्कर, 2 बड़े चमच सफेद माखन (बिना नमक वाला), भीगी हुई केसर, 2 बूंद केवड़ा वाटर, द चमच इलायची पाउडर, कटी बादाम, कटे पिस्ता, काजू के टुकड़े, आइस क्यूब्स।
विधि:
एक बाउल में दही और शक्कर डाल कर फेट लें। उसमें केसर, इलायची पाउडर, केवड़ा वाटर, काजू, बादाम, पिस्ता, माखन और आइस क्यूब डालकर मिक्स करें। गिलास में लस्सी डालें ऊपर से माखन, भीगी केसर, बादाम, पिस्ता डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
लीची मोगु मोगु:
सामग्री:
7 लीची, 2 चमच गुलाब का शर्बत, 1 चमच नींबू
का रस, 1 कप पानी।
विधि:
लीची को छील कर टुकड़े कर लें, थोड़े से टुकड़े साइड में रख दें और बाकी के लीची के टुकड़े, पानी, गुलाब शर्बत, नींबू का रस मिला कर ग्राइंडर जार में ग्राइंड कर लें।
गिलास या बोतल में लीची के टुकड़े और जूस डाले, ठंडा कर के पियें, बहुत ही टेस्टी बनता है।
मोहब्बत का शर्बत:
सामग्री:
1 कप तरबूज के टुकड़े, 2 चमच चिया सीड्स, 2 चमच गुलाब
का शर्बत, 200 ग्राम ठंडा दूध, बर्फ के टुकड़े।
विधि:
चिया सीड्स को ½ कप पानी मे 20 मिनट भिगो दें वो फूल जाएंगे। एक बाउल में तरबूज के टुकड़े, शर्बत, दूध, बर्फ के टुकड़े सब डाल दें और अच्छे से मिलायें। गिलास में चिया सीड्स डालें और ये शर्बत डाल के मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
बेल का शर्बत:
सामग्री:
1 बेल पका हुआ, द कप शक्कर, ½ चमच काला नमक, ½ चमच भुना पिसा जीरा, ½ चमच चाट मसाला पाउडर।
बेल के फल का गूदा निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें और छान लें। फिर इसमें पानी, शक्कर, काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें और बर्फ मिलाकर सर्व करें।
TagsDrinksStomach Heatपेटगर्मीछुटकारापौष्टिकपेयDrinksStomachHeatGet rid ofNutritiousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





