लाइफ स्टाइल

ज्यादा नींबू पानी पीना है खतरनाक, शरीर को होते हैं ये परेशानियां

SANTOSI TANDI
28 April 2024 1:10 PM GMT
ज्यादा नींबू पानी पीना है खतरनाक, शरीर को होते हैं ये परेशानियां
x
सुबह उठते ही ज्यादातर लोग नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते है। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटमिन सी, पोटाशियम और फाइबर मिलता है। हालांकि इसका अधिक सेवन से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, कई लोगों को दांतों में ठंडा-गरम भी महसूस होने लगता है। इसके अलावा ऐसी कई और समस्याएं हैं, जो ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है नींबू पानी पीने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती है...
दांतों को नुकसान
नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, नींबू बहुत अधिक अम्लीय होते हैं, इसलिए बार-बार दांतों पर लगने की वजह से ये टूथ इनैमल को खराब कर देते हैं। अगर आपको नींबू पानी पीना भी है तो उसे हमेशा स्ट्रॉ से पिएं, जिससे पानी दांतों को न छुए। इसके साथ ही नींबू पानी पीने के तुरंत बाद अपने दांतों को ब्रश करने से बचें। नींबू पानी पीने के बाद एक ग्लास सादा पानी पीना चाहिए।
पेट हो सकता है खराब
वैसे तो नींबू पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन पानी में बहुत अधिक निचोड़ने से पेट में गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये दोनों समस्याएं नींबू जैसे एसिडिक फूड से शुरू होती हैं। इसकी वजह से सीने में जलन, मितली और उल्टी महूसस हो सकती है।
नींबू की स्किन पर आते हैं कीटाणु
जर्नल ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ के 2007 की एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने 21 विभिन्न रेस्टोरेंट से 76 नींबू के सैंपल का परीक्षण किया। इनमें से कई नींबू के छिलकों पर ऐसे कई सूक्ष्मजीव पाए गए जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए पानी में छिलके के साथ नींबू डालने की बजाय सिर्फ इसकी बूंदें पानी में डालें।
यूरिनेशन की दिक्कत बढ़ाता है
नींबू पानी डाइयुरेटिक होता है जिससे यूरिनेशन की दिक्कत बढ़ जाती है। यानी नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से बार-बार पेशाब जाने की स्थिति बनती है जिसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है।
Next Story