लाइफ स्टाइल

ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 6:48 AM GMT
ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान
x
नुकसान
वजन घटाना आज के दौर में सबसे मुश्किल टास्क में से एक है। वहीं इसको लेकर एक से बढ़कर एक नुस्खे भी प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक नुस्खा है नींबू पानी पीना । लोग वजन घटाने के लिए अंधाधुन नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं। इससे शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। नींबू पानी आपको हाइड्रेटेड भी रख सकता है और रिफ्रेश भी फील कराता है। वहीं इसमें कई सारे विटामिन की मौजूदगी भी है जो सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इतनी खूबियों के बावजूद रोज नींबू पानी पीने से आपको नुकसान भी हो सकता है। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियंका जायसवाल।
ज्यादा नींबू पानी पीने से क्या होता है?
दांतों में सड़न
एक्सपर्ट कहती हैं कि नींबू बहुत ही हाईली एसिडिक फल है। ऐसे में अगर आप बार-बार इसके रस का सेवन करते हैं या किसी भी तरह से इसका इंटेक करते हैं तो इसके एसिडिक नेचर के चलते दांतों में हाइपर सेंसिटिविटी हो सकती है। इतनी ही नहीं दांतों में सड़न भी हो सकता है। इससे आपके दांत उम्र से पहले झड़ सकते हैं।
सिर दर्द
ये आपके सिर दर्द का भी कारण बन सकता है। दरअसल नींबू में टायरामाइन का प्रोडक्शन होता है जो सिर दर्द का कारण बनता है। अगर आपको सिर दर्द (सिर दर्द दूर करते हैं ये फूड) की समस्या होती है तो फौरन इससे दूरी बना लेनी चाहिए।
अल्सर
जो लोग बहुत अधिक खट्टे फलों का सेवन करते हैं उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नींबू पानी पीने से एसिड रिफ्लक्स(एसिडिटी का घरेलू इलाज),उल्टी और मतली से पीड़ित होते हैं। आपको अल्सर की समस्या भी हो सकती है।
डिहाइड्रेशन
नींबू पानी जहां आपको हाइड्रेट रखता है वहीं जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। दरअसल ये शरीर को जब डिटॉक्सिफाई करता है तो टॉयलेट के लिए सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं इससे डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है। शरीर में पानी की कमी के कारण आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।
हड्डियों को नुकसान
एक्सपर्ट के मुताबिक नींबू से हड्डियों को भी नुकसान हो सकता है।ये जोड़ों और हड्डियों के बीच मौजूद चिकनाई को कम कर सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story