- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इम्यूनिटी बढ़ाने के...
लाइफ स्टाइल
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं हल्दी वाली चाय, जानें अन्य फायदे
Apurva Srivastav
7 May 2024 1:51 PM IST

x
लाइफस्टाइल : भारतीय घरों में सुबह की शुरूआत आमतौर पर गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ ही होती है. यह दूध वाली चाय अदरक और अलग-अलग मसालों से बनकर तैयार होती है. लेकिन, इस दूध वाली चाय के बजाय अगर आप अपने दिन की शुरूआत हल्दी वाली चाय (Turmeric Tea) से करते हैं तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. हल्दी वाली चाय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. यहां जानिए हल्दी वाली चाय बनाने के तरीके और इस चाय को पीने के फायदों के बारे में.
हल्दी की चाय पीने के फायदे
हल्दी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) का छोटा टुकड़ा डाला जा सकता है. इस पानी को पकाएं और फिर छानकर कप में निकाल लें. बस तैयार है हल्दी की चाय. कच्ची हल्दी ना हो तो हल्दी पाउडर डालकर भी हल्दी की चाय बना सकते हैं. इस चाय को बनाकर ठंडा करके फ्रिज में 24 घंटों तक भी रखा जा सकता है. लेकिन, इसे ताजा पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.
पाचन होता है बेहतर - हल्दी की चाय पाचन को दुरुस्त रखने के लिए भी पी जा सकती है. इस चाय के हेल्दी एंजाइम्स पेट के लिए अच्छे साबित होते हैं. डाइजेस्टिव हेल्थ सुधारने के लिए हल्दी की चाय पीने के अलावा खानपान में हल्दी डाली जा सकती है. वहीं, वजन कम होने में भी इस चाय का असर दिख सकता है.
मजबूत होती है इम्यूनिटी - एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल समेत एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के चलते हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है. मजबूत इम्यूनिटी (Strong Immunity) शरीर को रोगों का घर नहीं बनने देती और इंफेक्शंस का खतरा कम होता है.
दिल की दिक्कतें होती हैं कम - हल्दी के सेवन से दिल की दिक्कतें कम हो सकती हैं. इस मसाले के फायदे ब्लड प्रेशर कम करने, ब्लड क्लोटिंग रोकने और हाई कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने में देखे जा सकते हैं.
Tagsइम्यूनिटीहल्दी चायफायदेimmunityturmeric teabenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





