लाइफ स्टाइल

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना पिएं यह ड्रिंक...

Subhi
5 May 2021 12:05 PM IST
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना पिएं यह ड्रिंक...
x
खस या खसखस एक प्रकार की घास है। यह घास राजस्थान समेत कई राज्यों में उगाई जाती है।

खस या खसखस एक प्रकार की घास है। यह घास राजस्थान समेत कई राज्यों में उगाई जाती है। इसके अलावा, एशिया के कई अन्य देशों में भी खस पाई जाती है। आमतौर पर यह खास सूखे इलाके में ज्यादा उगती है। खस के पौधे में तना नहीं होता है। इसके पौधे से बेहद खूबसूरत खुशबू आती है। इसके चलते खस का इस्तेमाल साबुन, शैंपू और परफ्यूम में भी किया जाता है। वहीं, लोग अपने घरों में भी लगाते हैं। इससे घर में खुशबू फैली रहती है। इसकी जड़ों का इस्तेमाल पर्दे, दरी समेत अन्य चीजों में भी किया जाता है। अगर आप खस के फायदे से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं-

शरीर को रखें हायड्रेट
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके लिए लोग शीतल पेय समेत फलों का सेवन करते हैं। गर्मियों में शरीर को हायड्रेट रखने के लिए आप खस का सेवन कर सकते हैं। एक शोध में खुलासा हुआ है कि खस के सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।
तनाव को करें दूर
तेल के इस्तेमाल से डर, तनाव और चिंता में आराम मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो खस में कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो अवसाद और तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं।

जख्म भरें
खस के तेल घाव और जख्म को भरने में भी सक्षम है। साथ ही चोट में भी आराम मिलता है। विशेषज्ञ हमेशा जख्म और घाव को दूर करने के लिए खस के तेल का यूज करने की सलाह देते हैं। इसे लगाने से घाव या जख्म जल्दी भर जाता है।
उल्टी में मिलें राहत
दस्त और उल्टी रहने पर खस का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप उल्टी अथवा दस्त में खस के शरबत का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।


Next Story