लाइफ स्टाइल

रोजाना पिएं लहसुन की चाय, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे

Apurva Srivastav
22 May 2024 6:37 AM GMT
रोजाना पिएं लहसुन की चाय, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे
x
लाइफस्टाइल : लहसुन के बिना भारतीय खानपान अधूरा ही माना जाता है। इसका इस्तेमाल आप भी कई चीजों में करते होंगे, लेकिन आज हम आपको इसकी चाय बनाना सिखाएंगे। जी हां, लहसुन की चाय से सुबह की शुरुआत करने के कई फायदे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप सोच सकते हों। बता दें, यह चाय विटामिन-सी, विटामिन-के, नियासिन और थायमिन से भरपूर होती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने का तरीका और सेहत को मिलने वाले कुछ खास फायदे।
लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री
लहसुन- 2
शहद- 1 टीस्पून
नींबू का रस- 1/2 टीस्पून
पानी- 2 कप
लहसुन की चाय बनाने की विधि
लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले सबसे पहले लहसुन लेने हैं और इन्हें छील लेना है।
इसके बाद इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और पानी में इसे उबाल लें।
जब पानी घटकर आधा रह जाए यानी चाय को उबलते हुए 5 मिनट से ज्यादा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें।
अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें।
बस तैयार है लहसुन की चाय। सुबह सवेरे खाली पेट इसका सेवन करें।
सेहत को मिलेंगे ये फायदे
हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनने के लिहाज से लहसुन की चाय का सेवन काफी बढ़िया रहता है। इससे आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं, ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें, सुबह-सवेरे इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है।
मजबूत बनेगा पाचन तंत्र
डाइजेशन या पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिहाज से लहसुन की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है। बता दें, कि इसके सेवन से आप अपने दिन की शुरुआत को एनर्जेटिक बना सकते हैं। लहसुन एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, ऐसे में इसकी चाय से आपका डाइजेशन बेहतर होता है।
शरीर को डिटॉक्स करे
शरीर को डिटॉक्सिफाई करना है, तो भी यह चाय आपको जरूर पीनी चाहिए। इसके सेवन से किडनी और लिवर साफ होता है, वहीं बदलते मौसम के साथ होने वाले इन्फेक्शन से बचाने में भी यह चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।
Next Story