लाइफ स्टाइल

रोजाना पिए गाजर का जूस, जानें इसके फायदे

Tara Tandi
6 Feb 2021 7:46 AM GMT
रोजाना पिए गाजर का जूस, जानें इसके फायदे
x
सेहतमंद बने रहने के लिए जूस अहम भूमिका निभाता है, जिनमें गाजर का जूस भी शामिल है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | सेहतमंद बने रहने के लिए जूस अहम भूमिका निभाता है, जिनमें गाजर का जूस भी शामिल है। स्वास्थ्य के लिए गाजर जूस के फायदे बहुत हैं। गाजर खाने के अनेक फायदे है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, बी 8, तांबा, लौह जैसे कई और भी खनिज व विटामिन पाए जाते है। इसलिए आज हम आपको गाजर के जूस पीने के फायदे बताने जा रहे है।

-गाजर का जूस पीने से शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती हैं, और गाजर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जो शरीर की पाचनशक्ति को बढ़ाता हैं।

-रोजाना गाजर का सलाद खाने से या गाज़र का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। गाजर रक्त की विषाक्ता कम करता है और इसके सेवन से कील-मुहासों से भी छुटकारा मिलता है।

-गाजर में विटामिन 'ए' अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर गाजर का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। और गाजर में बीटा कैरोटीन होती है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है।

-गाजर में कैरोटीनायड होता है, जो हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है। यह माना जाता है कि गाजर का प्रतिदिन सेवन कालेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।

-गाज़र के प्रतिदिन सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर ठीक रहता है।

-इसे खाने से मसूड़ों से ब्लड आना बंद हो जाता है और दांतों की चमक बढ़ती है।

-गाजऱ में बीटा कैरोटीन होती है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है।

-गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खाँसी ठीक हो जाती है तथा कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है।

-गाज़र खाने से, पेट और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम कम होता है।



Next Story