लाइफ स्टाइल

Dragon Fruit Smoothie : मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी ड्रैगन फ्रूट स्मूदी

Sarita
5 Oct 2025 12:31 PM IST
Dragon Fruit Smoothie : मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी ड्रैगन फ्रूट स्मूदी
x
Dragon Fruit Smoothie : अगर आपको अपने रेगुलर डाइट के लिए हेल्दी शेक की तलाश है तो ड्रैगन फ्रूट स्मूदी की यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. ड्रैगनफ्रूट में विटामिन्स,मिनिरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को एनेर्जी देने का काम करता है. साथ ही वजन कम करने या वजन कंट्रोल करने वाले लोगों को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए. दरअसल, ड्रैगनफ्रूट को वेट लॉस के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसका शेक बनाकर वर्कआउट या कार्डियो के साथ पीया जाता है जिससे आपको भरपूर मात्रा में एनेर्जी मिलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं घर पर यह स्मूदी बनाने की आसान रेसिपी|
स्मूदी बनाने के लिए सामग्री:
ड्रैगन फ्रूट- 1(छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
केला -1 (स्लाइस में कटा हुआ)
दूध- आधा कप
शहद- 1-2 चम्मच
आइस क्यूब्स – 4-5
स्मूदी बनाने का तरीका :
सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट और केला को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक मिक्सर जार में कटे हुए ड्रैगन फ्रूट, केले के टुकड़े, और
ठंडा दूध डालकर ब्लेंड कर लें.
अब इसमें आइस क्यूब्स और शहद डालकर दोबारा से ग्राइंड करें और स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें.
हेल्दी, टेस्टी और क्रीमी स्मूदी बनकर तैयार है. इसे कांच के गिलास या शेक वाली बॉटल में डालकर सर्व करें|
Next Story