- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Double Cheese...
Double Cheese Sandwich: घर पर ऐसे बनाएं गुजराती स्टाइल टेस्टी डबल चीज सैंडविच

Double Cheese Sandwich: इसका स्वाद बाकी सैंडविच से लाजवाब होता है. एक तो इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है साथ ही यह घर में हर किसी को पसंद भी आता है. गुजरात में यह डिश बहुत पसंद किया जाता है. इसे आप चाहें तो बहुत ही झटपट में बनाकर सर्व कर सकते हैं|
डबल चीज सैंडविच बनाने की सामग्री:
1 शिमला मिर्च (कटा हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 मिर्च (बारीक कटा हुआ)
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
½ टी स्पून जीरा पाउडर
¼ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
½ टी स्पून चाट मसाला
½ टी स्पून चिल्ली फ्लेक्स
¼ टी स्पून नमक
3 टेबल स्पून हरा धनिया
चीज़
हरी चटनी
मक्खन
ब्रेड
डबल चीज सैंडविच बनाने की विधि:
डबल चीज सैंडविच बनाने के लिए पहले एक कटोरे में 1 शिमला मिर्च, 1 प्याज, 2 मिर्च और 1 इंच अदरक लें.
फिर आप जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, चिल्ली फ्लेक्स, नमक और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब आप 2 ब्रेड स्लाइस लें और उन पर मक्खन फैलाएं.
फिर दोनों ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी फैलाएं.
अब इन स्लाइस पर 2 टेबलस्पून तैयार स्टफिंग डालें.
अब इसे चीज के साथ टॉप करके एक दूसरी स्टाइस से ढ़क दें.
इस पर मक्खन और हरी चटनी फैलाएं.
अब आप इस सैंडविच को सैंडविच मेकर में रख कर बंद कर दें.
सैंडविच मेकर में रखने से पहले ब्रेड के ऊपर और नीचे मक्खन लगा दें.
सैंडविच को सुनहरा भूरा होने तक ग्रिल करें.
आपकी गुजराती स्टाइल डबल चीज सैंडविच बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप किसी चटनी या टोमैटो कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं|





