लाइफ स्टाइल

क्या एग यॉक से बढ़ता हैं कोलेस्ट्रॉल

Apurva Srivastav
13 Jan 2023 1:41 PM GMT
क्या एग यॉक से बढ़ता हैं कोलेस्ट्रॉल
x
आपने कई बार सुना होगा खिलाड़ी और जिम करने वाले युवाओं की एग या फिर केवल एग

बहुत सारे लोगों अपनी सेहत से जुड़े मुद्दे को लेकर काफी परेशान दिखाई देते हैं। जिसे देखते हुए लोग अक्सर केई तरह के डिश और डाइट का पालन करने लग जाते हैं। कुछ लोग तो अपने हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा ही स्ट्रिक्ट भी होते हैं। ऐसे में बता दें कि Egg Yolk (एग यॉक) क्या हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा हैं क्योंकि एग और एग यॉक को लेकर लोग हमेशा ही तरह-तरह की बातें किया करते रहते हैं। और कई दशकों से अंडे खाने को लेकर जानकारों में हमेशा विवाद भी चलता आ रहा है। इसके पीछे का कारण अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज़्यादा होती हैं। लोगों को हमेशा एग यॉक को लेकर भ्रम ही रहता हैं। आइए जानते हैं अंडा कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।


आपने कई बार सुना होगा खिलाड़ी और जिम करने वाले युवाओं की एग या फिर केवल एगयॉक उनके डाइट का अहम हिस्सा होता है। लेकिन कई तरह की अफवाहों के कारण लोग सोचते हैं कि इसे खाने से शरीर में एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और यह हमारे लिए फायदेमंद साबित नहीं होता है।

क्या एग यॉक से बढ़ता हैं Cholesterol?
अन्य चीज़ों के साथ अंडा खाने से आपके शरीर को ज़्यादा विटामिन भी मिलता है। तो चलिए आपका भ्रम दूर करते हुए बता दें की क्या सच में अंडा खाने से शरीर में ज्यादा Cholesterol(कोलेस्ट्रॉल) लेवल बढ़ जाता है। एक्सपर्ट कि माने तो एग के पीले भाग यानि एग यॉक के साथ वाइट भाग को भी खाना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ कैरोटिनॉइड भी पाया जाता है। जिससे लोगों को मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचने में बहुत ज्यादा मदद मिलता हैं। इसके साथ ही अंडों में पाया जाने वाला एक ऐसा तत्व कोलाइन हमें Alzheimer's (अल्ज़ाइमर्स) जैसी बीमारी से भी बचाता है। इसके साथ ही ये लिवर की हिफ़ाज़त भी करता है।


Next Story