लाइफ स्टाइल

क्या आप भी योग और मेडिटेशन को एक ही समझते हैं? अभी दूर करें कंफ्यूजन

jantaserishta.com
9 March 2026 11:12 AM IST
क्या आप भी योग और मेडिटेशन को एक ही समझते हैं? अभी दूर करें कंफ्यूजन
x
नई दिल्ली: अक्सर जब भी लोग योग की बात करते हैं तो उनके दिमाग में सबसे पहले मेडिटेशन (ध्यान) का ख्याल आता है। कुछ लोग तो यह भी मान लेते हैं कि योग और मेडिटेशन एक ही चीज हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। योग और मेडिटेशन आपस में जुड़े जरूर हैं, लेकिन दोनों बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं। अगर आप भी अब तक इन्हें एक ही समझते रहे हैं, तो आज इस कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं।
दरअसल, योग एक बहुत व्यापक और प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसका उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाना है। योग केवल कुछ आसनों या ध्यान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई तरह की प्रक्रियाएं और अभ्यास शामिल होते हैं। योग के अंतर्गत नैतिक नियम, योगासन, श्वास को नियंत्रित करने की तकनीक, मन को शांत करने के अभ्यास और मेडिटेशन भी शामिल होता है। आसान शब्दों में कहें तो मेडिटेशन योग का एक हिस्सा है।
जब लोग योग करते हैं तो वे अक्सर सबसे पहले योगासन करते हैं। ये वे शारीरिक मुद्राएं होती हैं जो शरीर को लचीला, मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करती हैं। इसके बाद प्राणायाम किया जाता है, जिसमें सांस लेने और छोड़ने की विशेष तकनीकों का अभ्यास किया जाता है। इससे शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और मन भी शांत होता है।
वहीं, मेडिटेशन का मतलब होता है अपने मन को एक जगह केंद्रित करना और भीतर की शांति को महसूस करना। इसमें व्यक्ति अपनी सांस, किसी मंत्र, किसी विचार या सिर्फ अपनी चेतना पर ध्यान केंद्रित करता है। मेडिटेशन से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और मन को गहरी शांति मिलती है। यही वजह है कि आजकल कई लोग बिना योग किए भी सिर्फ मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं।
हालांकि अगर योग को पूरी तरह से समझा जाए तो यह केवल शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली भी है। योग हमें अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक सोच सिखाता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और जीवन के प्रति दृष्टिकोण भी सकारात्मक बनता है। वहीं मेडिटेशन इस पूरी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें अंदर से मजबूत बनाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story