- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या आप जानते है बादाम...

x
अगर आप एक सामान्य जीवनशैली और सामान्य डाइट पर हैं तो आपको एक दिन में 3-4 बादाम खाने चाहिए
बादाम खाना तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे कब और कैसे खाया जाए की ये हमे फायदा पहुचाए आज हम यहाँ इसी बात की जानकारी आपको दे रहे है। जो की निम्नलिखित है। –
भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर खाने से ये सेहत को ज्यादा फायदा करता है। दरअसल, बादाम के छिलके में टोनिन पाया जाता है जो कि शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषण से रोकता है ऐसे में छिलका उतरे बादाम फायदेमंद होते हैं।
गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं में इजाफा हो जाता है। ऐसे में सूखे बादाम खाना जहां हानिकारक होता है, वहीं अगर बादाम को भिगोकर खाया जाए तो न सिर्फ उन्हें पचाना आसान हो जाता है बल्कि पित्त निकल जाने की वजह से इसके सेवन से शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती है।
आयुर्वेद के मुताबिक, मीठे बादामों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है गर्म और मीठा बादाम शरीर के वात दोष को शांत करता है।
सबसे अच्छा तरीका है कि बादाम को गुनगुने पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें और सुबह छीलकर खा लें।
आप दिन भर में 10 बादाम खा सकते हैं लेकिन खाली पेट बादाम खाने से बचना चाहिए। अगर खाली पेट हैं तो सब्जियों और फल के साथ बादाम खा सकते है इनके साथ आप किशमिश और खजूर भी खा सकते हैं।
अगर आप एक सामान्य जीवनशैली और सामान्य डाइट पर हैं तो आपको एक दिन में 3-4 बादाम खाने चाहिए। बादाम का सेवन सीमित मात्रा में होना चाहिए ऐसा न हो कि आप बहुत अधिक संख्या में बादाम खा लें। ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
आप दूध में बादाम को मिक्स कर बादाम शेक बनाकर भी पी सकते है इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
Next Story