लाइफ स्टाइल

Bitter gourd: करेला के साथ सेवन न करें इन चीजों का

Suvarn Bariha
31 May 2024 5:29 AM GMT
Bitter gourd: करेला के साथ सेवन न करें इन चीजों का
x
Bitter gourd: बेहतर सेहत के लिए पोषणयुक्त खानपान की जरूरत होती हैं। ऐसे में खानपान में आपको करेले को जरूर शामिल करना चाहिए। यह कड़वा जरूर होता हैं, लेकिन विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण एंटी-वायरल और एंटी-बॉयटिक गुणों से भरपूर होता हैं। इसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से बचा रह सकता है। लेकिन इसका सेवन करने के दौरान आपको सावधानी भी बरतने की जरूरत होती हैं, अन्यथा यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। जी हां, कुछ चीजों के साथ करेले का सेवन जहर का काम करता हैं। इसी के साथ ही कई लोगों को इसके अधिक सेवन से भी बचना चाहिए। आइये जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।
इन चीजों के साथ ना करें करेले का सेवन
दूध
करेला सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं दूध भी बेहद पौष्टिक होता है लेकिन अगर आप करेला और दूध को एक साथ खाने की सोच रहे हैं तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ सकता है। कभी भी करेला खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करेला के बाद दूध का सेवन करने से कब्ज, दर्द और जलन हो सकती है।
मूली
करेले की सब्जी या चोखा खाने के बाद आपको मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे भी आपको तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है। दरअसल मूली और करेले की तासीर अलग-अलग होती है, जिसकी वजह से ये पेट में जाकर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे एसिडिटी और गले में कफ की शिकायत हो सकती है। खासकर अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम की दिक्कत है, तो आपको करेला के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
Next Story