भारत
Accident News: कंटेनर ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत
jantaserishta.com
31 May 2024 10:17 AM IST

x
एक गंभीर रूप से घायल है।
Amethi अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना कमरौली थाने के पास इंडोरामा रेलवे क्रासिंग पर आज तड़के करीब तीन बजे हुई। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कई वाहन वहां खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आए एक कंटेनर ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
Tagsअमेठीअमेठी न्यूज़अमेठी पुलिसकंटेनररेलवे क्रॉसिंगAmethiAmethi NewsAmethi PoliceContainerRailway Crossing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





