लाइफ स्टाइल

DISH : बनाइये टेस्टी हेल्दी बच्चो के लिए नास्ता

Ritisha Jaiswal
17 July 2024 6:49 AM GMT
DISH : बनाइये टेस्टी हेल्दी बच्चो के लिए नास्ता
x
DISH : हर माता-पिता यह चाहते हैं कि वह अपने बच्चों CHILDREN को पौष्टिक से पौष्टिक खाना खिलाएं ताकि बच्चों को सही पोषण मिल सके। लेकिन आजकल के बच्चे खाने से ही जी चुराते हैं। खास तौर पर अगर उनके सामने खाने में दाल, चावल, रोटी रख दी जाए तब तो वह मुंह बनाने लगते हैं।
आज के समय में बच्चों को खाना खिलाना किसी टास्क TASK से काम नहीं है। अगर आपका बच्चा भी दाल-चावल को देखकर मुंह बनाता है तो हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बच्चों के सामने परोस सकते हैं।
ये सभी दक्षिण भारत के ऐसे पकवान है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और यह काफी हेल्दी भी होते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में भी आप अपने बच्चों को यह साउथ इंडियन डिश SOUTH INDIAN परोस सकते हैं। ये इतने स्वादिष्ट होती हैं कि बच्चे पूरी प्लेट PLATE चट कर जाएंगे।
डोसा DOSA
शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जिसे डोसा खाने में पसंद न हो। आप चाहें तो डोसा बनाकर इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं। इसमें किसी प्रकार के मसाले नहीं होते। ऐसे में ये शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
इडली सांभर
अपने बच्चे को आप इडली सांभर भी बनाकर खिला सकते हैं। बहुत से बच्चे सांभर खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप उन्हें इडली फ्राई करके भी परोस सकते हैं। फ्राइड इडली तो बच्चे खा ही लेते हैं।
अप्पे APPE
ये देखने में काफी क्यूट होते हैं। इसलिए बच्चे इसे काफी चाव से खाते हैं। अप्पे सूजी से बनते हैं। आप इंस्टेंट अप्पे बनाकर भी अपने बच्चे को परोस सकती हैं। बच्चे इसे टोमेटो केचअप के साथ खाना भी पसंद करते हैं।
पोंगल PONGAL
ये दाल-चावल से बनने वाला बेहद ही खास पकवान है। दक्षिण भारत में लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो पोंगल बनाकर अपने बच्चे को खिला सकते हैं।
उत्तपम UTTPAM
ये चीले की तरह से बनता है लेकिन इस का स्वाद बच्चों को पसंद आता है। नारियल की चटनी के साथ अपने बच्चे को उत्तपम बनाकर परोसें।
Next Story