- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- De-Tan Face Pack:...
लाइफ स्टाइल
De-Tan Face Pack: टैनिंग से होने वाले कालेपन को तुरंत दूर कर देगा ये फेस पैक, ऐसे करें तैयार
Sarita
28 Jan 2025 10:58 AM IST

x
De-Tan Face Pack: गर्मी के दिनों में सनटैन की समस्या होना काफी कॉमन है। ये एक ऐसी परेशानी है जिसमें स्किन काली हो जाती है। यही वजह है कि गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखने के साथ ही स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से अगर आपको भी सन टैन की समस्या हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप घर में ही फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इस फेस पैक को लगाते हैं चेहरे पर आए काले पैच तुरंत दूर हो जाएंगे। वहीं इन फेस पैक की मदद से चेहरे का निखार भी लौट आएगा। देखिए कैसे बनाएं फेस पैक|
सन टैनिंग से निपटने के लिए बेस्ट है खीरा गुलाब जल का पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच खीरे का रस चाहिए होगा। खीरे का रस निकालने लिए सबसे पहले खीरे को धोएं और कद्दूकस करें। फिर निचोड़ कर उसका रस निकाल लें। अब एक चम्मच गुलाब जल और खीरे का रस डालकर मिक्स करें। अब आप कॉटन बॉल की मदद से इसे स्किन पर लगाएं। थोड़ी देर तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
सन टैनिंग से हुए कालेपन को हटाने के लिए फेस पैक
स्किन टैनिंग के कारण चेहरे पर कालापन हो गया है तो रोजाना पर चावल के पानी में खीरे का रस मिलाकर लगाएं। इसे आप हाथ और गर्दन के लिए भी यूज कर सकते हैं। चाहें तो सिर्फ चावल का पानी भी लगा सकते हैं, क्योंकि यह पानी क्लींजर की तरह काम करता है और स्किन को साफ करने में मदद करता है।
TagsDe-TanFace Packटैनिंगकालेपनदूरफेस पैकDe-Tantanningblacknessremoveface packजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





