- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Curd Sandwich Recipe:...

x
Curd Sandwich Recipe: दरअसल, यदि आप भी सैंडविच खाने के शौकीन हैं तो चीज और मेयोनीज की जगह घर पर तैयार करें दही सैंडविच। दही सैंडविच खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। दही गर्मी के मौसम में फायदा भी करता है, इसलिए आप अगर इसका सेवन करेंगे तो ये आपके पेट के लिए भी अच्छा रहेगा। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको दही सैंडविच बनाने की आसान विधि बताते हैं।
दही सैंडविच बनाने का सामान:
हंग कर्ड – 1 कप
ब्रेड स्लाइस – 4
बारीक कटी गाजर – 2 टेबलस्पून
बारीक कटी शिमला मिर्च – 2 टेबलस्पून
बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
बारीक कटी हरी मिर्च – 1
बारीक कटी धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
भूना जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
दही सैंडविच बनाने की विधि:
दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको हंग कर्ड तैयार करना है। इसके लिए दही को एक मलमल के कपड़े डालकर कम से कम 30 मिनट तक टांग दें ताकि सारा पानी निकल जाए और दही गाढ़ा हो जाए।
जब ये गाढ़ा हो जाए और इसका पानी निकल जाए तो अब इसे एक बाउल में निकाल लें। दही निकालने के बाद उसमें सारी कटी सब्ज़ियां, नमक, काली मिर्च, भूना जीरा पाउडर और हरी धनिया डालें। ध्यान रखें कि ये सब्जियां एकदम बारीक कटी हुई होनी चाहिए।
अब इन्हें अच्छे से मिक्स करें जब तक सब कुछ अच्छे से मिल न जाए। जब सभी चीजें सही से मिक्स हो जाएं तो अब इस मिक्सचर को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं और दूसरी स्लाइस से कवर करें।
आप चाहें तो इसे ऐसे ही बिना सेके खा सकते हैं। यदि ऐसे खाना नहीं पसंद तो इसे बटर लगाकर ग्रिल कर लें इससे भी सैंडविच का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। बस ये दही सैंडविच तैयार है, इसे कैचअप और हरी चटनी के साथ परोसें।
TagsCurd Sandwichदही सैंडविचCurd Sandwichजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





