- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cucumber का जूस:...
लाइफ स्टाइल
Cucumber का जूस: हेल्दी भी, टेस्टी भी – आपकी रोज़ाना की फिटनेस ड्रिंक
Harrison
2 Jun 2025 3:40 PM IST

x
Cucumber खीरा: एक सुपरफूड है जिसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। इसके सेवन से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और पानी की कमी नहीं होती। अभी...
खीरा एक सुपरफूड है जिसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। इसके सेवन से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और पानी की कमी नहीं होती। अभी तेज गर्मी है और बाजार में खीरों की भी खूब आवक है। ऐसे में हो सके तो इसे नियमित डाइट में शामिल करें। आज हम आपके लिए खीरा जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इससे शरीर फिट रहता है और बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है जिससे आप पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से दूर रहते हैं। इसका जायका भी काफी अच्छा होता है, जो सबको लुभाता है। टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक के रूप में आप हमेशा इसका साथ चाहेंगे।
सामग्री (Ingredients)
2 खीरा
1/2 इंच टुकड़ा अदरक
1/4 स्लाइस नींबू
1 टेबल स्पून हरा धनिया
1 टेबल स्पून पुदीना
स्वादानुसार काला नमक
1 टेबल स्पून शहद
2 कप पानी
kheera juice,kheera juice healthy drink,kheera juice tasty drink,kheera juice ingredients,kheera juice recipe,kheera juice bp,kheera juice digestion,kheera juice immunity,cucumber
विधि (Recipe)
- सबसे पहले खीरा को अच्छे से धो लें। फिर इसको टुकड़ों में काटकर एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद अदरक, हरी धनिया पत्ती और पुदीना पत्तियों को भी बारीक काट लें।
- फिर नींबू को काटकर उसका एक चौथाई हिस्सा जूस बनाने के लिए रख दें।
- इसके बाद मिक्सर जार में खीरा के टुकड़े, हरी धनिया पत्ती और पुदीना डालें।
- फिर मिक्सर जार में कटी हुई अदरक और नींबू का पूरा टुकड़ा डालें।
- इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और पीसकर जूस तैयार कर लें।
- फिर इसको एक सर्विंग ग्लास में छानकर निकाल लें। खीरा जूस बनकर तैयार है।
- फिर इसमें ऊपर से शहद और स्वादानुसार काला नमक डालकर सर्व करें।
Tagsखीरे जूसहेल्दीटेस्टीफिटनेस ड्रिंकCucumber juicehealthytastyfitness drinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





