- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makai Pyaz Ka Chilla: ...
लाइफ स्टाइल
Makai Pyaz Ka Chilla: ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
Sarita
20 Dec 2025 8:01 AM IST

x
Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड की वजह से कुछ ऐसा नाश्ता बनाने का मन करता है जो सबको पसंद आने के साथ बनाने में भी आसान है. ऐसे में अगर आप भी नाश्ते में बनाने के लिए कुछ ऐसी ही रेसिपी खोज रहे हैं तो आप मकई प्याज का चीला तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में नाश्ते के लिए मकई प्याज का चीला बनाने की आसान रेसिपी|
मकई प्याज का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
मक्की का आटा – 1 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया (बारीक कटा) – 2 चम्मच
अजवाइन – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – सेंकने के लिए
मकई प्याज का चीला बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा डालें. इसके बाद आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें.
सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
अब आप गैस में तवा गर्म करें, इसके बाद तवा में हल्का तेल लगाएं और चीला का घोल चम्मच की मदद से तवा में डालकर गोल आकार में फैलाएं.
धीमी आंच पर चीला को पकाएं एक तरह चीला पक जाने के बाद आप इसमें हल्का तेल लगाकर दूसरी तरफ भी अच्छे से सेंक लें.
इसी तरह आप सारे घोल से चीला तैयार करें. अब चीला बन जाने के बाद आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसे आप दही, हरी चटनी या अपने पसंद की सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है इसे आप घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें|
TagsMakai PyazChillaस्वादिष्टमकई प्याजचीला Corn and OnionDeliciousCorn and Onion Pancake जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





