- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सोने से पहले इन 5...
लाइफ स्टाइल
सोने से पहले इन 5 चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक
Mohammed Raziq
11 Sept 2023 6:46 PM IST

x
हो सकता है खतरनाक
हर व्यक्ति की खाने से जुड़ी अपनी अलग आदतें होती हैं। इसलिए कुछ लोग शाम के समय जल्दी खाना खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग देर से खाते हैं। शरीर पर इन आदतों का तो असर पड़ता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपने रात को जो खाना खाया है, उसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ता है। जी हां, रात को सोने से पहले आपने जो खाना खाया है, यदि ठीक नहीं है तो आपको बहुत जल्दी गहरी नींद नहीं आएगी।
चॉक्लेट
सोने जाने से पहले चॉक्लेट कभी नहीं खाएं| चॉक्लेट में कैफीन होती है जो कि शरीर और मस्तिष्क के लिए घातक हो सकती है|
शोध से पता चला है कि सोने जाने के समय चाय और कॉफी का सेवन शरीर के लिए घातक है| चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन नींद को भगाने का काम करते हैं और यदि सोने जाने से पहले इनका सेवन किया तो ये बहुत सी बीमारियां उत्पन्न करते हैं|
वसायुक्त भोजन
रात में सोने जाने के समय हल्का खाना खाए, वसायुक्त भोजन से परहेज करें| वसायुक्त भोजन पचने में समय लेता है और सोने के समय ऐसा आहार लेने से ये शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न कर सकता है|
सोने जाने से पहले एसिडिक भोजन जैसे- तला हुआ खाना, टमाटर सॉस से बनी सब्जियां, पिज़्ज़ा, बर्गर, मैदा आदि का सेवन नहीं करें| ये सारा खाना सेहत के लिए नुकसानदाई है|
मदिरा
सोने जाने के समय मदिरा का सेवन नहीं करें| मदिरा पीने से नींद जरूर आ जाएगी किन्तु सेहत के लिए नुकसानदाई है| सोने जाने से पहले मदिरा का सेवन शरीर के लिए घातक है|
Next Story





