लाइफ स्टाइल

इन ड्रिंक्स का करें सेवन, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Tara Tandi
30 July 2022 10:13 AM GMT
इन ड्रिंक्स का करें सेवन, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तनाव एक मानसिक विकार है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इनमें एक बीमारी अनिद्रा है। अंग्रेजी में अनिद्रा को Insomnia कहा जाता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है। तनाव के अलावा, देर रात तक मोबाइल सर्फिंग करने और देर से डिनर करने पर भी रातों की नींद गायब हो जाती है। इसके लिए लाइफस्टाइल में व्यापक सुधार करें। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले ये ड्रिंक्स जरूर पिएं। इन ड्रिंक्स के सेवन से अनिद्रा की समस्या में आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

हल्दी वाला दूध पिएं
डॉक्टर हमेशा इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इससे सर्दी, खांसी और फ्लू में आराम मिलता है। इसके अलावा, अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए भी हल्दी वाला दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या से निजात मिलता है। आप चाहे तो हल्दी वाले दूध में शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि हल्दी वाला दूध गुनगुना गर्म पिएं।
पानी पिएं
रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। डॉक्टर हमेशा सोने से पहले नार्मल पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, रात में अधिक पानी पीने से यूरिन की समस्या हो सकती है। इसके लिए दिन के समय में अधिक से अधिक पानी पिएं। इससे शरीर हायड्रेट रहेगा। वहीं, रात को अच्छी नींद आएगी।
फल युक्त पानी पिएं
अगर आपको नार्मल वॉटर यानी सामान्य पानी पीना पसंद नहीं है, तो आप एक जार में फलों को काटकर पानी में रखें। इस पानी का सेवन सोने से पहले करें। इससे अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, अश्वगंधा युक्त दूध पिएं। इससे तनाव में राहत मिलता है। साथ ही अच्छी नींद भी आती है।
Next Story