- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Coffee For...
लाइफ स्टाइल
Coffee For Scrubbing:गर्दन और कोहनियों का कालापन मिनटों में दूर करें
Sarita
4 Sept 2025 8:30 AM IST

x
Coffee For Scrubbing: खूबसूरत और हेल्दी स्किन हर किसी की चाहत होती है। ऐसे में सभी लोग अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूथ रखने के लिए अच्छी तरह केयर करते हैं। लेकिन आजकल की वर्किंग लाइफस्टाइल, धूल, प्रदूषण और स्ट्रेस की वजह से त्वचा की केयर सही तरीके से न करने पर डेड स्किन सेल्स जमने लगते हैं। इससे चेहरा फीका, रूखा और बेजान दिखाई देने लगता है।वहीं, इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग मार्केट में मिलने वाले ढेरों स्क्रब और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में घर पर कॉफी से बने नैचुरल स्क्रब सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प होते हैं।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और त्वचा को फ्रेश ग्लो देते हैं। अगर आप इसमें सिर्फ दो और चीजें मिला लें, तो यह स्क्रब आपकी स्किन से मिनटों में डेड सेल्स हटाकर नेचुरल चमक लौटा देगा।
कॉफी स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
2 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नारियल तेल
बनाने और लगाने का तरीका:
एक साफ बाउल में कॉफी पाउडर लें।
इसमें शहद और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिक्सचर को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें।
करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
कॉफी के ग्रेन्यूल्स त्वचा को गहराई से साफ करके डेड सेल्स हटाते हैं।
शहद स्किन को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बनाता है।
नारियल तेल स्किन को पोषण देकर उसे चमकदार और हेल्दी बनाता है।
कैफीन स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ाकर नैचुरल पिंकनेस लाता है।
इस्तेमाल के टिप्स :
इस स्क्रब को हफ्ते में सिर्फ 1–2 बार ही लगाएं।
स्क्रब करते समय बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं, वरना स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है, तो नारियल तेल की जगह गुलाबजल मिला सकते हैं।
Next Story





