- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Coffee For Hair: अंडे...
लाइफ स्टाइल
Coffee For Hair: अंडे की जर्दी और कॉफी से बनाएं हेयर पैक, बाल होंगे घने और मजबूत
Sarita
8 Sept 2025 9:41 AM IST
Coffee For Hair: बालों की खूबसूरती लड़कियों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। अगर बाल खराब हो जाएँ, तो खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। आजकल बालों का झड़ना, रूखापन और पतला होना एक आम समस्या बन गई है। गलत खान-पान, लगातार हेयर स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों की प्राकृतिक चमक और मजबूती धीरे-धीरे कम होती जाती है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को फिर से चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो कॉफ़ी और अंडे की जर्दी का हेयर फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप अपने बालों को घना और चमकदार बना सकती हैं।
कॉफ़ी और अंडा क्यों है फायदेमंद?
कॉफ़ी में मौजूद कैफीन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स सक्रिय होते हैं और बालों की ग्रोथ तेज़ होती है। इसके अलावा, कॉफ़ी बेजान और रूखे बालों को प्राकृतिक ब्राउन टोन भी देती है। अंडे की जर्दी प्रोटीन, बायोटिन और हेल्दी फैट्स का खजाना है। यह रूखे और क्षतिग्रस्त बालों को गहराई से कंडीशन करता है और टूटने से बचाता है।
अंडे की जर्दी और कॉफ़ी से हेयर पैक कैसे बनाएँ:
1 अंडे की जर्दी
1 बड़ा चम्मच कॉफ़ी पाउडर
1 छोटा चम्मच नारियल या जैतून का तेल (वैकल्पिक)
विधि:
सबसे पहले एक कटोरे में अंडे की जर्दी को अच्छी तरह फेंट लें।
इसमें कॉफ़ी पाउडर और नारियल/जैतून का तेल डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
अब इस पैक को ब्रश या हाथों की मदद से बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएँ।
इसे लगभग 30-40 मिनट तक लगा रहने दें।
इसके बाद, बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं।
बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और बाल घने दिखने लगते हैं।
रूखे और उलझे हुए बाल मुलायम और व्यवस्थित हो जाते हैं।
कॉफ़ी बालों को प्राकृतिक चमक और हल्का भूरा रंग देती है।
आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में एक बार कर सकते हैं। अगर आप इसे लगातार एक या दो महीने तक करते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे।
Next Story





