लाइफ स्टाइल

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चटनी, जानिए इसके अन्य फायदे

Tara Tandi
15 July 2022 11:09 AM GMT
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चटनी, जानिए इसके अन्य फायदे
x
डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यह बीमारी लोगों के लिए बड़ी मुसीबतों का कारण बनती जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यह बीमारी लोगों के लिए बड़ी मुसीबतों का कारण बनती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, या फिर जिनमें इसके विकसित होने का खतरा होता है, ऐसे लोगों को लगातार बचाव के तरीकों का पालन करते रहना चाहिए। डायबिटीज की अनियंत्रित स्थिति, यानी कि इसका बढ़ना या कम होना दोनों शरीर के लिए कई तरह की गंभीर दिक्कतों का कारण बन सकती है।

इसके जोखिमों से बचे रहने के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर के लेवल की जांच और इसे कंट्रोल में रखने के उपाय करते रहना आवश्यक माना जाता है।
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए घरेलू उपायों को प्रयोग में लाना भी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज में कुछ विशेष चीजों का सेवन बीमारी के लक्षणों को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए ऐसी ही एक खास चटनी के बारे में जानते हैं जिसका सेवन करके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इस चटनी में प्रयुक्त सामग्रियों को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी प्रभावी माना जाता रहा है।
सामग्री
लहसुन छिला हुआ- 25 ग्राम
अदरक - 50 ग्राम
ताजा पुदीना- 50 ग्राम
खट्टा अनारदाना- 50 ग्राम
विधि-
इस चटनी को रोज तीन टाइम सुबह, शाम और रात को एक चम्मच खाएं। ऐसा करने से आपको शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने मे मदद मिल सकती है। इसके साथ शुगर के लिए बताई गई दवाइयों का भी सेवन अवश्य करते रहें।
Next Story