लाइफ स्टाइल

chocolate milkshake: रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट चॉकलेट मिल्कशेक

Sarita
9 Feb 2025 10:22 AM IST
chocolate milkshake:  रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट चॉकलेट मिल्कशेक
x
chocolate milkshake: अगर आप भी इस दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो उनके लिए रेस्तरां जैसा चॉकलेट मिल्कशेक बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में जबरदस्त लगता है। वैसे तो हर कोई इसे अपने तरीके से बनाना पसंद करता है, लेकिन अगर आप यहां बताई गई रेसिपी से इसे बनाते है तो ये स्वाद में जबरदस्त लगेगा और सभी को खूब पसंद आएगा।
चॉकलेट शेक बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक कप गर्म पानी
कोको पाउडर
आधा कप चीनी या स्वादानुसार डालें
ढ़ाई कप फुल क्रीम दूध
एख कप बर्फ के टुकड़े
चॉकलेट आइसक्रीम
2 से 3 बड़े चम्मच चॉकलेट सॉस
कैसे बनाएं चॉकलेट मिल्क शेक
चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे कटोरे में गर्म पानी लें। फिर इसमें कोको पाउडर डालें। और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें चीनी डालें। आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी कम या ज्यादा डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि चीनी और कोको पाउडर गर्म पानी में घुल जाए। अब मिल्कशेक बनाने के लिए कोको सिरप को ब्लेंडर या मिक्सर में डालें। इसके साथ कुछ बर्फ के टुकड़े और 2.5 कप दूध डालें। जब ये एक चिकना और गाढ़ा सिरफ बनकर तैयार हो जाए तो गिलासों के किनारों पर और गिलास के अंदर थोड़ा चॉकलेट सिरप डालें। फिर चॉकलेट मिल्कशेक को गिलासों में डालें। इसे एक स्कूप चॉकलेट आइसक्रीम से सजाए और फिर पार्टनर को सर्व करें। आप चॉकलेट आइस्क्रीम की जगह वनिला भी मिला सकते हैं।
Next Story